प्रदेशभर में चला सोने की शुद्धता का संदेश, कमल सोनी के नेतृत्व में सर्राफा एसोसिएशन की पहल
**प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर उमड़ा शुभचिंतकों का सैलाब
सर्राफा एसोसिएशन ने शुरू किया ग्राहक जागरूकता अभियान**
**बोले — कमल सोनी:**
*“सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं… ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं! इन झूठे प्रलोभनों से बचें।”*
**बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर बुधवार को शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सुबह से ही व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उनके कार्यालय पहुँचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। सभी ने कमल सोनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि *“सोना स्वयं एक ब्रांड है, इसे किसी और नाम की आवश्यकता नहीं।”* उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापनों और झूठे ऑफरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं, जिससे न केवल ग्राहकों का विश्वास प्रभावित हो रहा है बल्कि छोटे पारंपरिक सर्राफा कारोबारियों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर **छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन** ने एक व्यापक **ग्राहक जागरूकता अभियान** शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सोने-चांदी की खरीदारी के दौरान सतर्क और सजग बनाना है।
कमल सोनी ने उपभोक्ताओं से अपील की —
*“ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं! इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ता जब भी सोना खरीदें, तो हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच अवश्य करें और केवल अपने विश्वसनीय व पारंपरिक दुकानदार से ही खरीदारी करें।”*
उन्होंने आगे कहा कि **“ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है।”** एसोसिएशन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में संगठन ने व्यापार जगत में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और एकजुटता का वातावरण तैयार किया है।
त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान प्रदेशभर में **विश्वास, पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा** की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हो रहा है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
