**सिरगिट्टी थाने पर गश्त को लेकर क्यों ना उठें सवाल? क्योंकि थाने में तो रौनक ही रौनक है!**
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नशे का कारोबार, सट्टेबाजी, कबाड़ के अवैध धंधे और किशोरों में बढ़ती गुंडागर्दी अब आम बात हो गई है। इलाके में आए दिन चाकूबाजी, ब्लेड से हमले और चोरी जैसी घटनाएं घट रही हैं, पर सवाल यह है कि सिरगिट्टी पुलिस आखिर कर क्या रही है?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त नाममात्र की होती है। गली-मोहल्लों में पुलिस की पेट्रोलिंग दिखाई ही नहीं देती। नतीजा यह कि असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना इन दिनों किसी और वजह से सुर्खियों में है — यहाँ गश्त से ज्यादा चर्चा “रौनक” की है।
कहा जा रहा है कि थाने के कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें स्थानीय स्तर पर थाने का”रौनक” कहा जाने लगा है। स्थानियों का आरोप है कि यही रौनक और चका चौद के कारण थाने के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मंत्र मुक्त हैं,जिससे क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबारों से मेलजोल रखकर वसूली का खेल चला रहे हैं। त्योहारों के समय तो सट्टा कारोबारियों और खाईवालों से मिलने वाले “उपहार” की बौछार थाने का माहौल ही बदल देती है। इसके बदले सट्टेबाजों को संरक्षण और कार्रवाई में ढील दी जाती है।
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सिरगिट्टी थाने के नजदीक ही कुछ ऐसे सट्टा अड्डे खुलेआम चल रहे हैं, जिन पर पुलिस की अनदेखी साफ नजर आती है। यह वही क्षेत्र है जहाँ हाल ही में नाबालिग द्वारा ब्लेड से हमला और चोरी की घटनाएँ दर्ज की गईं। बन्ना चौक और नयापारा इलाकों में आए दिन चोरी की वारदातें होती हैं, पर थाने की ओर से ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। जिसका जीता जागता उदाहरण थाने की कार्रवाई को देखा जाए तो पिछले कुछ महीनो में नाम मात्र की कारवाइयां की गई है, क्योंकि कार्रवाई की कहां जाती है? इन सबसे क्षेत्र के पीड़ित आम नागरिक थाने का चक्कर लगाते नजर आते है, क्योंकि थाने में तो रौनक है सब सेटल हो जाता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाने में रौनक है, तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सुध कौन लेगा? सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति पर अब जनता ही नहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो सवाल यूं ही उठते रहेंगे — गश्त पर पुलिस कब निकलेगी और सिरगिट्टी की रौनक आखिर कब कम होगी?
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
