[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी मैदान में होगा भव्य रास-डांडिया, पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी सहायता राशि**

**फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी मैदान में होगा भव्य रास-डांडिया, पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी सहायता राशि**

**बिलासपुर।**
नवरात्रि पर्व पर इस बार भी भाटिया फ्यूल्स के सौजन्य से फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 25 से 27 सितंबर तक रास-डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री **नेहा धूपिया** सहित कई फिल्मी कलाकार शहरवासियों के साथ डांडिया महोत्सव में शिरकत करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

रास-डांडिया आयोजन समिति ने इस बार एक सराहनीय पहल की है। समिति ने निर्णय लिया है कि आयोजन से प्राप्त होने वाली बड़ी राशि **पंजाब बाढ़ पीड़ितों** की सहायता के लिए भेजी जाएगी। इसके लिए जारी किए गए पासों की राशि में से प्रति पास 100 रुपये तथा दर्शकों से प्राप्त सहयोग राशि जिला प्रशासन व राज्य सरकार के माध्यम से पंजाब शासन को दी जाएगी।

**फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी मैदान बनेगा आकर्षण का केंद्र**
आयोजन स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। बॉलीवुड कलाकारों के गीत-संगीत और प्रस्तुतियों से तीनों दिन माहौल उत्सवमय रहेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। पार्किंग और वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी समिति ने संभाल ली है।

**“विपदा में हम पंजाब के साथ”**
फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन **प्रिंस भाटिया** ने कहा कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से कई परिवार बेघर हो गए हैं। इस कठिन समय में बिलासपुर की जनता पंजाबवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा – *“नवरात्रि पर्व पर हमने संकल्प लिया है कि रास-डांडिया से प्राप्त सहयोग राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। हमारा शहर हर कदम पर पंजाब के साथ खड़ा है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *