[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बिलासपुर के डी. वासुदेव सुजय शर्मा बने थल सेना में लेफ्टिनेंट

बिलासपुर। शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी गणेश नगर निवासी रेलवे कर्मचारी डी. रामकृष्ण शर्मा के सुपुत्र डी. वासुदेव सुजय शर्मा ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

वासुदेव ने जालंधर से एसएसबी में चयनित होने के बाद गया (बिहार) स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में 11 माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी की। 6 सितंबर 2025 को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने सफलतापूर्वक भागीदारी निभाई और थल सेना में लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी प्राप्त की।

वासुदेव ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, बिलासपुर से पूरी की और उसके बाद शंकराचार्य विश्वविद्यालय, भिलाई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उनके पिता डी. रामकृष्ण शर्मा रेलवे कर्मचारी हैं, वहीं माता डी. सूर्याप्रभा सहजयोग की बिलासपुर इकाई की संयोजक हैं। उनकी बहन सरला सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

वासुदेव की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। शर्मा परिवार, सहजयोग परिवार एवं बिलासपुरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में देश सेवा के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *