**भाजपा सोशल मीडिया टीम ने सिविल लाइन थाने में सौंपा ज्ञापन**
*कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग*
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला सोशल मीडिया टीम ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक **देवेश खत्री** ने कहा कि कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित कर भाजपा की छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कृत्य से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है, जिसके विरोध में आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने और आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट करवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सोशल मीडिया टीम के सदस्य **विवेक ताम्रकार, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक तिवारी, अशोक राजपूत, अवि साहू और अनीश तिवारी** भी उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
