[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*”विभागीय आदेश की अनदेखी – मंडल संयोजक की मनमानी पर सवाल…? “*

*”विभागीय आदेश की अनदेखी – मंडल संयोजक की मनमानी पर सवाल…? “*

*आखिर अभी तक विभाग की मनमानी…. क्यूँ..?*
जीपीएम कृष्णा पाण्डेय
संघ ने आरोप लगाया है कि विभागीय आदेश के बावजूद ज़िले में रेगुलर अधीक्षकों की अनदेखी की जा रही है और आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सबसे गंभीर सवाल यह है कि अधीक्षक नियुक्ति में केवल प्रभारी मंडल संयोजक की सिफारिश को ही अंतिम माना जा रहा है।

आरोप है कि वर्तमान में पेंड्रा के

प्रभारी *”मंडल संयोजक अशोक मशरम”*
अपने पसंदीदा शिक्षकों और कर्मचारियों को उपकृत करने में लगे हुए हैं। जबकि हकीकत यह है कि मंडल संयोजकों की जिम्मेदारी सिर्फ रेगुलर अधीक्षकों के समन्वय तक सीमित है, न कि मनमाने नाम सुझाने या पदस्थापना में हस्तक्षेप करने की।

संघ का कहना है कि यदि विभाग इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं देगा तो इससे न केवल वरिष्ठ अधीक्षकों की उपेक्षा होगी बल्कि नियमों को ताक पर रखकर मनमानी और पक्षपात को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *