[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल ने उल्लास के साथ मनाया गया आजादी का जश्न प्राचार्य डॉक्टर विनीत गाबा ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

गौरेला: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल में देश भक्ति का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के पश्चात स्कूल बैन्ड की हर्ष ध्वनि के साथ स्कूल हेड बॉय सिद्धार्थ सिंह एवं हेड गर्ल मान्या जयसवाल के नेतृत्व में स्कूल हाउस नर्मदा, कृष्णा, कावेरी व सरस्वती के द्वारा तैयार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। भारतमाता की जय के गगनभेदी नारों से शाला परिसर गुंजित होता रहा। अपने सारगर्भित संबोधन में प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और अमर शहीद सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये हमें इस प्रकार के आयोजनों से दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। भारत विश्व का जगत गुरू रहा है और हमें इस गरिमा को सदैव बनाये रखना होगा। आपने सभी छात्र एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विद्यालय की कक्षा 3, 4, 5, 6, 7, 8 व 9वीं के छात्र/छात्राओं द्वारा देश-भक्ति गीतों पर मनभावन समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रस्तुत योगा, मार्शल आर्ट की प्रस्तुति को सभी ने काफी सराहा। विद्यालयीन छात्र किशन सराफ एवं प्रिन्सी सिन्गोरे ने अपने देशभक्ति पूर्ण भाषण में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

 

संस्था के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुखदेव सिंह ग्रेवाल, अलका फारमानिया, डॉ. पवन सिंह, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन आयशा मित्तल एवं सृजन केशरी के द्वारा किया गया। समारोह के सफल संचालन में सी.सी.ए. प्रभारी वेद प्रकाश, योगेन्द्र सूर्यवंशी, संभव श्रीभात्री, त्रिशा, अशनी कुमार सहित सभी हाऊस मास्टर एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा। मिष्ठान वितरण के साथ इस गारिमामयी कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *