कुड़कई पेंड्रा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुड़कई पेंड्रा के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल गेम्स की क्लस्टर लेवल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को कई पदक दिलाए। यह सफलता प्रभारी शिक्षक कोमल ओझा के नेतृत्व और शिक्षकों के सहयोग से संभव हुई।
प्रभारी शिक्षक कोमल ओझा ने विजयी खिलाड़ियों को वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक आसिफ कुरैशी एवं सिमरनजीत सिंह के द्वारा सम्मानित कराते हुए पदक पहनाए।
ताइक्वांडो अंडर-14 वर्ग में कक्षा सातवीं के डी. पार्थ एवं आठवीं के ऐश्वर्य साहु ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं,तैराकी प्रतियोगिता में आठवीं की छात्रा आर्या सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अंडर-17 बैडमिंटन में कक्षा दसवीं के आलेख केसरवानी , कक्षा ग्यारहवीं के विराट सूर्यवानी और अमन अग्रवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
विजयी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय को दिया। इस अवसर पर खेल प्रभारी आसिफ कुरैशी एवं सिमरनजीत सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के लिए सभी को निरंतर अभ्यास और रणनीति पर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी शिक्षक कोमल ओझा ने कहा, “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी है। प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर का लाभ उठाना चाहिए।”
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]