डीजीपी अरुण देव गौतम ने ली बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक — बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर, 08 अगस्त।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आज बिलासपुर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में किसी भी गंभीर अपराध की सूचना मिलने पर वे तत्काल घटना स्थल पर पहुंचें और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), द्वितीय बटालियन के कमांडेंट मनोज खिलाड़ी, जोनल एसपी दीपमाला कश्यप, रेडियो एसपी पूजा कुमार (IPS) सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।
एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, डिटेक्शन, विजिबल पुलिसिंग तथा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।
महत्वपूर्ण निर्देश व समीक्षा बिंदु —
🔸 सामुदायिक पुलिसिंग के तहत संचालित ‘चेतना अभियान’ को और अधिक प्रभावशाली और संस्थागत स्वरूप देने के निर्देश।
🔸 फिंगरप्रिंट एनएएफआईएस सिस्टम का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश।
🔸 बीट सिस्टम को और अधिक मजबूत व प्रभावशाली बनाने का निर्देश।
🔸 सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, ई-समन जैसे डिजिटल टूल्स का विवेचना में अधिकतम उपयोग करने की बात कही गई।
🔸 लंबित मामलों और लंबे समय से जारी वारंटों की मॉनिटरिंग हेतु नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।
🔸 प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी को अपने पर्यवेक्षण क्षेत्र में घटित अपराधों पर तत्काल मौके पर पहुँचने, फरियादी की सुनवाई सुनिश्चित करने, तथा शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश।
🔸 पुलिस वेलफेयर के लिए शासन व मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में निर्णय लेने का स्पष्ट आदेश।
इन शाखाओं के कार्यों की भी की गई समीक्षा:
- सकरी बटालियन (छ.स.ब.)
- रेडियो कार्यालय
- हाईकोर्ट सुरक्षा
- एयरपोर्ट सुरक्षा
- विशेष आसूचना शाखा
- अभियोजन कार्यालय
- रेंज एमटी शाखा
डीजीपी गौतम ने इन सभी शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उनकी कार्य योजनाओं की जानकारी ली और राज्य शासन, पुलिस मुख्यालय तथा रेंज मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के पालन की स्थिति का भी आंकलन किया।
बैठक के अंत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि “सभी अधिकारी पुलिस की सकारात्मक छवि को बनाए रखें, नियम-कानूनों का समर्पणपूर्वक पालन करें और नागरिकों के विश्वास को कायम रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करें।”
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]