एनटीपीसी सीपत प्लांट में बड़ा हादसा: प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म गिरा, 5 मजदूर घायल,एक की मौत कुछ के दबे होने की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी के सीपत सुपर थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यहां यूनिट-5 में मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे कई मजदूर नीचे गिर गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 5 मजदूरों घायल है, एक की मौत जबकि कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना बुधवार दोपहर उस समय घटी जब यूनिट-5 में मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा था। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक भारी आवाज के साथ प्लेटफॉर्म नीचे आ गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूर चीखते-चिल्लाते हुए मलबे के नीचे दब गए।
सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दमकल और एम्बुलेंस की टीम मौके पर तैनात है। अब तक कई मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। कुछ को एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपति ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक घायल पांच मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से तीन का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है और दो को गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया है। दो की मौत हो चुकी है,
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्लेटफॉर्म टूटने के पीछे तकनीकी खराबी थी या मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई। वहीं, मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर एनटीपीसी प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन और स्थानीय मजदूर संगठन भी बड़ी संख्या में प्लांट के बाहर जुटने लगे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की टीम हादसे की निगरानी कर रही है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]