**मिसाल बन चुकीं सशक्त नारी पायल लाठ को मिली नई जिम्मेदारी!**
**बिलासपुर** – समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकीं पायल लाठ को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) छत्तीसगढ़ सेक्टर की सेक्टर स्तरीय आंतरिक शिकायत समिति (SLICC-2) की सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सतत सामाजिक योगदान और महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।
पायल लाठ ‘पायल – एक नया सवेरा’ संस्था की अध्यक्ष हैं और वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी वे सीएसपीटीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड) और बिलासपुर पुलिस विभाग के साथ आंतरिक शिकायत समितियों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। हर बार उन्होंने न्याय, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।
उनकी कार्यशैली निर्णयात्मक, पारदर्शी और समाज को दिशा देने वाली रही है। उन्होंने ना केवल कार्यस्थलों पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि उनके आत्मबल और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया है। वे महिलाओं को प्रेरित करती हैं कि वे खुद के लिए आवाज़ उठाएं और दूसरों की आवाज़ बनें।
पायल लाठ का मानना है कि महिला सुरक्षा और सम्मान केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। वे हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही हैं – चाहे वह कानूनी सहायता हो, भावनात्मक संबल या संस्थागत न्याय की लड़ाई।
उनकी नई भूमिका में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे CRPF जैसी अनुशासित और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संस्था में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगी और त्वरित न्याय दिलाने में योगदान देंगी।
इस सम्मानजनक नियुक्ति पर बिलासपुर समेत पूरे राज्य में खुशी की लहर है। सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
**”जब बात हो महिला सुरक्षा, मदद करने वाले हाथों की, या दूसरों के आँसुओं को पोछने की – तो नाम आता है पायल लाठ का।”**
हम पायल लाठ जी को इस नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]