[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**’नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के दो तस्कर गिरफ्तार**

**’नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के दो तस्कर गिरफ्तार**

 

राजेश खन्ना…

मुंगेली। भारत सरकार द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान और ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 18 जून को यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पुलपारा, रामगोपाल तिवारी वार्ड के सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान लक्की उर्फ अवि पाठक (22 वर्ष) और दीपक विश्वकर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई। इनके कब्जे से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹1.50 लाख) बरामद की गई, जिसे गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध क्रमांक 268/2025 दर्ज किया गया है। लक्की उर्फ अवि पाठक एक आदतन अपराधी है, जो पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट व नशे के अन्य मामलों में संलिप्त रहा है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीजा शंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *