ऑपरेशन ‘प्रहार’ से दहशत में गुंडे: अब हर हफ्ते थाने में देनी होगी हाजिरी
– एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती का असर, कुख्यात बदमाशों की टूटी तूती
बिलासपुर।
शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ एक बड़ी कार्रवाई बनकर उभरा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर 10 और 11 मई को दो दिवसीय इस अभियान में पुलिस ने 174 गुंडा बदमाशों, 32 निगरानीशुदा अपराधियों और 50 से अधिक संदिग्धों को थाने तलब किया। पुलिस की इस कार्यवाही से गुंडों में हड़कंप मच गया है।
इस अभियान के दौरान न केवल अपराधियों से कड़ी पूछताछ की गई, बल्कि उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अब हर हफ्ते एक दिन थाने में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। जो इसका उल्लंघन करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी रजनेश सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि “अब अकबर और बीरबल जैसे नामचीन गुंडे भी बख्शे नहीं जाएंगे। हर एक को थाने में हाजिरी देनी होगी।” इसी आदेश का पालन करते हुए सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों के चिन्हित गुंडों को नोटिस जारी कर दिया है।
इस अभियान के तहत पूर्व कांग्रेस नेता तैयब हुसैन और अकबर खान जैसे बड़े नाम भी थाने बुलाए गए। कभी जिनका नाम पुलिस के लिस्ट में सबसे आगे है , आज वे खुद पुलिस के सामने पेश होकर हाजिरी दे रहे हैं।
एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से सरप्राइज चेकिंग पर आधारित था। पुलिस ने बस्तियों, डेरों और बाहरी राज्यों से आए लोगों पर विशेष नजर रखी। वहीं जिन बदमाशों के खिलाफ स्थायी वारंट थे, उन्हें भी दबोचा गया। इस दौरान 29 स्थायी वारंट तामील किए गए।
पुलिस की यह सख्ती शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आम जनता ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है। लेकिन पुलिस के ऊपर आज भी सवाल खड़ा हो रहा है की इन्हें तमिल करने के बाद भी अपने प्रेस ग्रुप में पत्रकारों को जानकारी सजा पुलिस अधिकारियों के द्वारा नहीं की गई,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की अधिकारी अपने कार्य का प्रती कितने जिम्मेदार है?, या फिर कुछ और….?
📌 मुख्य बिंदु: ऑपरेशन ‘प्रहार’
🔹 174 गुंडा बदमाश तलब
🔹 32 निगरानीशुदा अपराधी थाने पहुंचे
🔹 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ
🔹 29 स्थायी वारंट तामील
🔹 हफ्ते में एक बार थाने में हाजिरी अनिवार्य
🔹 बाहरी राज्यों के संदिग्धों की निगरानी
🔹 एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई
🔹 आमजन में पुलिस की सख्ती को लेकर संतोष
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836