बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चाम्पा जिले की पूर्व बाल कल्याण समिति (CWC) अध्यक्ष नम्रता पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया, जो कि भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के सभागार में आयोजित किया गया था।
यह आयोजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित 250 वेबिनार पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें देश भर से बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिनिधियों, मास्टर ट्रेनर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से नम्रता पटेल ने जांजगीर-चाम्पा जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपने अनुभवों व विचारों को साझा किया।
सम्मेलन के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री, मध्य प्रदेश शासन निर्मला भूरिया और स्वास्थ्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने नम्रता पटेल को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. कृपा शंकर चौबे भी उपस्थित रहे।
नम्रता पटेल को यह सम्मान समाज सेवा, बाल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट मास्टर ट्रेनर के रूप में उनके योगदान के लिए दिया गया। उनके कार्यों ने न केवल बाल अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत किया, बल्कि समाज में जागरूकता भी उत्पन्न की है। उनका यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]