बिलासपुर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि…
बिलासपुर। आज बिलासपुर सर्किल अध्यक्ष सनत राजपूत के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रकाश राजपूत, रोहित राजपूत, दाऊराम वर्मा, रोहित वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में संतोष राजपूत, राहुल वर्मा, मंदेल वर्मा, अश्वनी राजपूत समेत लोधी समाज के अनेक सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा और उनके संघर्ष की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान पर चर्चा करते हुए समाज के सदस्यों ने कहा कि उनका साहस और आत्मबलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
