गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां शुभ जन्म महा महोत्सव 12 जनवरी को, हजारों भक्त होंगे शामिल
बिलासपुर: युगावतार गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां शुभ जन्म महा महोत्सव 12 जनवरी को हेमूनगर के समीप ईशिका पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन का आयोजन बिलासपुर सत्संग विहार द्वारा किया गया है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर गुरुदेव की पूजा-अर्चना करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में गुरुदेव की भव्य शोभायात्रा शामिल होगी, जो तोरवा सहित रेलवे क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कीर्तन दल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
सत्संग विहार के अध्यक्ष बी. आर. घोष ने बताया कि इस महोत्सव का प्रारंभ प्रातः 5:30 बजे से होगा। दिनभर के आयोजन की रूपरेखा इस प्रकार है:
प्रातः 5:30 से 6:30: उषा कीर्तन व प्रभात फेरी।
प्रातः 6:41 से 7:20: सामूहिक प्रार्थना, नाम जप, और अमिय ग्रंथ पाठ।
प्रातः 8:00: गुरु वंदना व नाम ध्यान।
प्रातः 8:15 से 8:45: भजन-कीर्तन।
प्रातः 8:45 से 9:30: स्वल्पाहार।
प्रातः 9:30 से 10:45: शोभायात्रा व नगर कीर्तन।
प्रातः 10:45 से 11:30: शिशु सम्मेलन।
अपराह्न 11:30 से 1:15: सत्संगी सम्मेलन।
दोपहर 1:15 से संध्या 3:00: भंडारा।
संध्या 3:00 से 4:15: मातृ सम्मेलन।
संध्या 4:15 से 5:15: युवा सम्मेलन और डीपी कार्य पर चर्चा।
संध्या 5:15 से 5:40: भजन-कीर्तन।
संध्या 5:46 से 6:45: संध्या प्रार्थना।
शाम 6:45: उत्सव समापन और स्वल्पाहार।
इस भव्य आयोजन की विस्तृत जानकारी सत्संग विहार के जनसंपर्क अधिकारी कृपा शंकर शर्मा ने दी। गुरुदेव के भक्त बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी कृपा प्राप्त करेंगे और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लेंगे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]