रियल एस्टेट कॉन्क्लेव 2024 में राजेंद्र राजपूत सम्मानित
रायपुर: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट कॉन्क्लेव 2024 में डीसीटी के निदेशक राजेंद्र राजपूत को गृहनिर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा के हाथों प्राप्त हुआ।
सम्मान ग्रहण करते हुए श्री राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में और भी उच्च स्तरीय कार्य करना है। उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। इस उपलब्धि से क्षेत्र के उद्यमियों में भी उत्साह देखने को मिला।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]