*समाचार*
*होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित: सभी मदिरा दुकान बंद रखने के निर्देश*
कृष्णा पांडे,
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 मार्च 2024/ होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 25 मार्च सोमवार को होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जाए) के अवसर पर जिले की समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल.1 (घघ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उप निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में सभी मदिरा दुकान 25 मार्च सोमवार को न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]