*नशे के खिलाफ जीपीएम पुलिस की लगातार कार्यवाही*
कृष्णा पांडे,
*गांजा तस्कर को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जीपीएम पुलिस नशे के कारोबारियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में थाना पेंड्रा में कुल 06 किलो 60 ग्राम अवैध मादक द्रव्य की तस्करी करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी पेंड्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AU 0963 जिल्दा से कुदरी की ओर गांजा रखकर जा रहा है थाना प्रभारी पेंड्रा एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा झाबर रेलवे पुल के पास नाकाबंदी कर आ रहे मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AU 0963 को नाकाबंदी कर चेक किया गया जो कि आरोपी के कब्जे से 6.60 किलोग्राम गांजा मिला । नारकोटिक्स एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही का पालन करते हुए विधिवत कार्यवाही कर उक्त मोटर साइकिल एवं गांजा तथा 01 नग मोबाइल, कुल कीमती 88,270 रुपये को जप्त कर आरोपी को धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नवीन बोरकर, उपनिरी.बुधराम साहू आर. विकास पांडेय और साइबर सेल से उप निरी सुरेश ध्रुव सउनि. मनोज हनोतिया, प्र.आर.चौपाल कश्यप, आर. राजेश शर्मा, आर. सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आर. महेंद्र परस्ते आर. दुष्यंत मसराम की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]