*न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
*मंत्री, विधायक, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ किया पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज*
कृष्णा पांडे,
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 01 मार्च 2024/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव और जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आज जिला प्रवास के दौरान स्कूली बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज किया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में सामुहिक रूप से न्योता भोज का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं विधायकों ने बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी, एवं केला परोसे। उन्होने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किए।
उप मुख्यमंत्री साव ने बड़े आत्मीयता और सहजता से बच्चों से बात की। अपने संबोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में न्योता भोज अभियान चलाया है। यह प्रेरणा देने वाली योजना है। इससे सामूहिक रूप से भोजन करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही पौष्टिक एवं स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के तहत आमजनों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री की अपील पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में यह अभियान चल रहा है।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी एवं लालजी यादव, वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, जिला शिक्षा अधिकारी जे के शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बच्चों के साथ न्योता भोज किया और उन्हे आशीष दिया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]