*सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई विदाई*
कृष्णा पांडे,
*जिले में 15 माह का रहा कार्यकाल*
*गौरेला थाना में थे पदस्थ*
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज थाना गौरेला में पदस्थ उप निरीक्षक झाम लाल मार्को को उनके सेवानिवृति के अवसर पर एक समारोह आयोजित कर पुलिस विभाग से विदाई दी गई।
झाम लाल मात्र 20 साल की आयु में 16.07.82 को आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभिन्न जिलों में पदस्थ रह कर उप निरीक्षक के पद से आज सेवानिवृत हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने झाम लाल के विदाई के अवसर पर कहे कि पुलिस विभाग की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण नौकरी होती है और बेदाग छवि के साथ पूरी नौकरी करना ये कर्मचारी की कार्य करने की शैली को दर्शाता है। झाम लाल मार्को की कार्यशैली यही थी। श्री पटेल ने इस अवसर पर झाम लाल के सेवानिवृति पर मोमेंटो और शाल श्री फल देकर सम्मानित किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मीरा अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्याम कुमार सिदार, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे, थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]