**आज मरवाही कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाया गया*
कृष्णा पांडे,
*आज मरवाही कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाया गया विदित है की भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।*
*मरवाही कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा की*
*आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया।*
*कार्यक्रम में निम्न कार्यकर्ता उपस्थित थे*
* बूंदकुंवर मास्को, नारायण शर्मा , राकेश मसीह , वीरेंद्र सिंह बघेल , राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम पेन्द्रों, नारायण श्रीवास, तुलसी अनुरागी, गेंदलाल सोनवानी, चंद्रभान सिंह, सूरज सिंह आयाम, अशोक केवट, ख़ूबदास लहरे , चेतन दास, रविसिंह , उज्ज्वल सरकार।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]