पुलिस अधीक्षक जीपीएम ने गणतंत्र दिवस पर कार्यालय में किया ध्वजारोहण*
कृष्णा पांडे
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया इस अवसर पर तिरंगे झंडे को पुलिस के जवानों के द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मीरा अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्याम कुमार सिदार, कार्यालय अधीक्षक गजेंद्र कुमार चौबे सहित अधिकारी- कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]