*विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश*
कृष्णा पांडे की रिपोट,
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 दिसंबर 2023/साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित और असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के सफल आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव कार्यालय से जारी विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुरूप यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए), कौशल प्रसाद तेंदुलकर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रिया गोयल एवं अमित बेक, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
