*माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने एक बार फिर किया स्कूल और बिलासपुर का नाम रोशन*
बिलासपुर।एमएल जी स्कूल बिलासपुर द्वारा यह घोषणा करते हुए फिर से बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। कि हमारे स्कूल की फुटबॉल टीम ने बिहार में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप, 2023 में तीसरा स्थान हासिल किया है। हमारे स्कूल के चमकते सितारों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उक्त बातें विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर संजना तिवारी ने कही। छात्रों में छुपे इस हुनर को पहचानने और उसे निखारने का श्रेय स्कूल के स्पोर्ट्स शिक्षक हिमांशु कुमार को जाता है। शिक्षक और छात्रों के कठिन परिश्रम का फल सफलता के रूप में मिला है।हमारे प्यारे बच्चों की महान ऊर्जावान खेल कौशल गुणवत्ता वास्तविकता में सराहनीय है।
स्कूल की डारेक्टर डॉ. संजना तिवारी तथा प्राचार्या श्वेता सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]