*नाम निर्देशन के पांचवें दिन 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म लिए और 3 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन फार्म*
कृष्णा पांडे की रिपोट,
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 अक्टूबर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही (अनुसूचित जनजाति) के लिए आज नाम निर्देशन के पांचवे दिन 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म लिए और 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा किए। नाम निर्देशन फॉर्म लेने वाले अभ्यर्थियों में निर्दलीय अभ्यर्थी राम दयाल एवं गजरूप सिंह, जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से गुलाब सिंह राज, राष्ट्रवादी कॉग्रेस पार्टी से गुलाब सिंह और आम आदमी पार्टी से जय सिंह शामिल है।
रिटर्निंग ऑफिसर के पास नाम निर्देशन फार्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. कृष्ण कुमार ध्रुव, भारतीय जनता पार्टी से प्रणव कुमार मरपच्ची और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से रितु पेन्द्राम शामिल है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की तिथि 2 नवंबर निर्धारित है। जिले में मतदान 17 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
