*मानिकपुरी पनिका समाज का जिला स्तरीय सामाजिक निर्वाचन 10 को*
बिलासपुर।मानिकपुरी पनिका समाज जिला बिलासपुर के मुख्य संरक्षक बी. एल.मानिकपुरी के निर्देशानुसार मनिकपुरी पनिका समाज का सामाजिक निर्वाचन 10 सितंबर को सद्गुरु कबीर सत्संग भवन तिफरा में आयोजित किया गया है l
जिलें के सामाजिक निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l निर्वाचन के लिए नामांकन का कार्य एवं मतदाता सूचि का अवलोकन भी पूर्ण कर लिया गया है l प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी नाम वापसी इत्यादि सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं l
10 सितंबर को सुबह 11 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कराया जायेगा l जिसके लिए कबीर सत्संग भवन में ही दो बूथ बनाये गये हैं l 4:00 बजे वोटो की गणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी l समाज में इस निर्वाचन को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है l छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश निर्वाचन समिति के निर्देशानुसार निर्वाचन संपन्न कराया जायेगा l
सभी मतदाताओं को मतदान के दिन अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने कहा गया है l
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]